फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saint Hariharanand broke his fast eight-year-old dispute resolved settled on the intervention of the adminis

Ballia News: संत हरिहरानंद ने तोड़ा अनशन, आठ वर्ष पुराने विवाद का हुआ समाधान, प्रशासन के हस्तक्षेप पर निबटारा

Tue, 10 Jun 2025 07:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 07:34 PM IST
सार

एसडीएम व सीओ बैरिया ने सुलह समझौते के आधार पर आठ साल पुरान विवाद का निबटारा किया। इस दौरान संत हरिहरानंद का ने अनशन तोड़ा और प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि स्कूल के मैदान पर चहारदीवारी की मांग को लेकर तीन दिनों से अनशन पर चले गए थे संत।

विज्ञापन
Saint Hariharanand broke his fast eight-year-old dispute resolved settled on the intervention of the adminis
विवाद पर मौजूद प्रशासनिक टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आदर्श सेवा जूनियर हाईस्कूल, श्रीपालपुर के मैदान पर चहारदीवारी देने की संत हरिहरानंद की मांग और स्कूल प्रशासन की मनाही के आठ वर्ष पुराने विवाद को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी बैरिया ने समझौते के आधार पर मंगलवार को समाप्त कराया। इसके बाद चहारदिवारी के लिए नींव की खुदाई का काम शुरू हुआ। साथ ही तीन दिनों से अन्न का त्याग किए स्वामी हरिहरा नन्द ने अनशन तोड़ा प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी सहित भारी संख्या में पुलिस मंगलवार के दिन श्रीपालपुर स्थित खपड़िया बाबा आश्रम पहुंचे, जहां पहले से जूनियर हाई स्कूल के कर्मचारी और प्रबंधक के प्रतिनिधि बहुआरा गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह और खपड़िया बाबा आश्रम ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वामी हरिहरा नन्द के अन्न त्यागने की सूचना के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता किया गया। वार्ता सफल रही, दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर जूनियर हाई स्कूल के मैदान पर चहारदिवारी देने का काम शुरू हुआ। स्कूल प्रशासन के तरफ से प्रबंधक के रूप में बात करने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी की सूचना पर दोनों पक्ष में आमने-सामने बैठकर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें तय हुआ कि स्कूल के मैदान को चहारदिवारी दे दी जाए। चहारदिवारी की बाद गेट का निर्माण किया जाएगा जिस पर विद्यालय नाम अंकित होगा और इसकी चाभी विद्यालय कर्मचारियों के पास रहेगा इसमें आश्रम ट्रस्ट की ओर से किसी संस्था या कोई अन्य निर्माण नहीं कराया जाएगा। तय हुआ कि पहले से स्कूल के मैदान के उत्तरी दिशा में आश्रम की चहारदिवारी को ऊंचा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed