फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saidpur station siege against electricity department

Ballia News: बिजली विभाग के खिलाफ सैदपुर स्टेशन का घेराव

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Saidpur station siege against electricity department
बांसडीह। क्षेत्र के सुल्तानपुर में बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सैदपुर पावर स्टेशन का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए जेई को मौके पर बुलाते रहे। घंटों बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहंुचे। इसपर ग्रामीणों का हुजूम बांसडीह विधायक के मैरिटार स्थित आवास पर पंहुचा। उनके आश्वासन पर ग्रामीण माने। ग्रामीणों ने बताया कि दस हजार की आबादी वाले उनके गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए पांच ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनमें मौजूदा समय सभी ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। लाख शिकायत के बाद भी कोई राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने तत्काल उपखंड अधिकारी और जेई को फोन कर ग्रामीणों की समस्या अनसुनी करने के लिए फटकार लगाई। किसी भी हाल में बुधवार शाम तक सभी ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

चेताया कि शासन की मंशा के विपरीत कार्यप्रणाली कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। विधायक से आश्वासन पाकर सुल्तानपुर के ग्रामीण वापस हो गए। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जले हुए ट्रांसफार्मर की समस्या बताई गई। इसे तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों को उनकी हर समस्या में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान अजीत कुमार, संजय परिहार, चंदन सिंह, समीर अंसारी, विजय चौधरी, संतोष सिंह, मिथुन पासवान, गुड्डू पासवान, सोनू गुप्ता, समेत सैकड़ों की संख्या में सुल्तानपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed