फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Safai workers who removed debris were held hostage

मलबा हटाने गए सफाईकर्मियों को मोहल्लावासियों ने बनाया बंधक

Sat, 23 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Safai workers who removed debris were held hostage
बलिया। नगर के वार्ड नंबर 18 जापलिनगंज में एक पखवारा पूर्व नाले की सफाई के बाद बाहर रखे गए मलबे को शनिवार को हटाने पहुंचे नगर पालिका के सफाईकर्मियों को लोगों ने बंधक बना लिया। नाराज लोग चेयरमैन अजय कुमार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे लेकिन चेयरमैन मोबाइल फोन स्वीच ऑफ था। इसके चलते दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कर्मचारी बंधक बने रहे। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने मामले की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वार्डवासियों का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता संजीव कुमार डंपू ने आरोप लगाया था कि चेयरमैन अजय कुमार ने अपने चहेते ठेकेदार को एक करोड़ चार लाख में नालों की सफाई का ठेका दिया है। ठेकेदार मनमानी कार्य करा कर गायब हो गया है। जब मलबा हटाने की शिकायत लोग करते हैं तो चेयरमैन नगर पालिका के सफाईकर्मचारियों से मलबा हटाने की जुगत करते हैं। जबकि बंधक बने सफाई कर्मियों का कहना था कि उन्हें नगर पालिका के चेयरमैन ने सिल्ट हटाने के लिए भेजा था और उनके निर्देश पर ही मलबा हटाने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

जापलिनगंज मोहल्ला में एक पखवारा पूर्व नाले की सफाई हुई थी, जिससे निकला कचरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना था। इसकी शिकायत लोगों ने चेयरमैन से की थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पालिका ने जब नाले की सफाई और मलबा हटाने का ठेका दे रखा है, ऐसे में ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरतना और उसके आधे-अधूरे कार्य को नपा के कर्मचारियों से कराकर भुगतान कर देना किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में नीतू पांडेय, रवि वर्मा, राजकुमार राव, अंकुर सिंह, मनोज गुप्ता, हरेराम पांडेय, विजय विश्वकर्मा, सोनू शर्मा, संजय कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक सोनी, सुनील सिंह, सोनू मद्धेशिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed