{"_id":"636e8f156460c24230510bbb","slug":"sadbhavna-route-changed-passengers-upset-ballia-news-vns683067447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना का रूट बदला, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना का रूट बदला, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। रक्सौल से आनंद बिहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस का रेलवे ने बृहस्पतिवार की रात रूट परिवर्तित कर दिया गया। सुरेमनपुर सहित अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन ट्रेन नहीं आई। इंटरनेट पर भी ट्रेन का स्टेटस रेलवे ने अपडेट नहीं किया था।
जब ट्रेन का समय बीत जाने पर स्टेशन पर रेलकर्मियों से ट्रेन के विषय में पूछताछ की गई तो बताया गया कि मुजफरपुर से पूरब सुगौली से ही उक्त ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। सुगौली से गोरखपुर, गोंडा होकर शुक्रवार और शनिवार को सद्भावना अप व डाउन दोनों ट्रेनों का परिचालन होगा। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए आरक्षित टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। बाद में स्टेशन पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित किया गया कि अप और डाउन सद्भावना एक्सप्रेस शुक्रवार व शनिवार को सुगौली, गोरखपुर, गोंडा होकर आंनद बिहार जाएगी। स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर एलपी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को कंट्रोल से सूचना मिली थी। नोटिस सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। इंटरनेट पर ट्रेन का स्टेटस क्यों नहीं बता रहा है। इसके बारे में हम कुछ नहीं बता पाएंगे।