फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sadak k liye chakkajam

मानक के अनुरूप सड़क न बनने पर किया चक्काजाम

Wed, 13 Apr 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 13 Apr 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
रतसर-पचखोरा मार्ग का निर्माण मानक के अनुरूप न किए जाने से  नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्वांह्न 11 बजे से रतसर स्थित गांधी आश्रम चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। घंटों आवागमन बाधित रहने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे  जेई डीआर यादव तथा जेई अखिलेश कुमार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप था कि पचखोरा-रतसर मार्ग का निर्माण मानक के  विपरित किया जा रहा था। मार्ग निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न देकर जैसे-तैसे सड़क बनाई जा रही थी। इसकी शिकायत संबंधित ठेकेदार से कई बार की गई थी,  लेकिन वह अपनी मनमानी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीण मजबूर हो सड़क पर उतर गए और वाहनों की रफ्तार रोक दी।  ग्रामीणों का कहना था कि ढाई किमी तक सड़क का निर्माण ढाई माह से किया जा रहा है। आलम यह है कि आगे से निर्माण होता जा रहा  है और पीछे से सड़क की गिट्टी उखड़ती जा रही है।

चेताया कि अगर  मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो पुन: आंदोलन करने के लिए  ग्रामीण बाध्य होंगे। इस बाबत जेई द्वय ने बताया कि ढाई किमी तक की सड़क के निर्माण के  लिए 78.4 लाख रुपये स्वीकृत है। जिसकी अवधि चार वर्ष की है। कहा कि मानक  के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।


अन्यथा की स्थिति में संबंधित  ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता रविशंकर सिंह,  बलवंत यादव, डा. सत्य नारायण प्रसाद, मन्नू यादव, लालू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed