फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saat dinon me mandey ka hoga bhugtan

सात दिनों में मानदेय का होगा भुगतान

Tue, 10 May 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 10 May 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
Saat dinon me mandey ka hoga bhugtan
रुपये - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ के बालाजी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के बकाया मानदेय भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


जिस पर सीडीओ ने तत्काल डीसी (डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर) मनरेगा उपेेंद्र कुमार पाठक से बात कर एक सप्ताह के अंदर मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी से संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि विभागीय कर्मचारी ने सीडीओ द्वारा होली पूर्व बकाया मानदेय भुगतान के आदेश का पालन किया होता तो नगरा विकास खंड के कृष्ण कुमार ने दम नहीं तोड़ा होता।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने सीडीओ से कहा कि आप के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ। जिला संरक्षक प्रभाकर सिंह छोटू ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि हर संविदा कर्मचारियों का भुगतान महीने के प्रथम सप्ताह में हो जाना चाहिए। लेकिन आलम यह है कि महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। इस दौरान रोजगार सेवकों ने चेताया कि सात दिन के अंदर यदि बकाए मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अखिलानंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, इंद्रजीत आदि रहे। इस बाबत सीडीओ के बालाजी ने बताया कि रोजगार सेवकों के मानदेय के भुगतान एक सप्ताह में करने का निर्देश दे दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर बकाए मानदेय का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed