{"_id":"65f207e0162b8b2915058c18","slug":"rush-life-and-unbalanced-eating-habits-remain-a-kidney-patient-ballia-news-c-190-1-svns1007-113132-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान बना रहा किडनी का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान बना रहा किडनी का मरीज
विज्ञापन
बलिया। भागदौड़ की जिंदगी में खराब खानपान का असर लोगों की किडनी पर पड़ रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट के आंकड़े बताते हैं कि जिले में किडनी रोगियों की तादाद में इजाफा हुआ है। इस यूनिट में पिछले तीन वर्ष में 358 मरीजों का पंजीकरण हुआ है। ये वे मरीज हैं, जिनकी किडनी फेल हो चुकी है और डायलिसिस के सहारे जीवन जी रहे हैं।
इसमें 264 मरीजों की मौत हो चुकी है, अभी 94 मरीजों डायलसिस हो रहा है। गलत खानपान आदमी को समय से पहले गंभीर बीमारी का शिकार बना रहा है। पिछले कई वर्ष से किडनी के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में 20 से अधिक मरीज किडनी खराब होने के लक्षण वाले हर माह पहुंचते हैं। अस्पताल में रोग विशेषज्ञ व जांच के अभाव के कारण प्राथमिक जांच के बाद आगे की जांच के लिए रेफर कर दिया जाता है। जिनमें लक्षण दिखते है उसमें अधिकतर की किडनी खराब निकलती है। जानकारी के अभाव में पहले नहीं आ पाते। जिला अस्पताल के डॉ. पंकज झा ने बताया कि लंबे समय से शराब का सेवन करने, बिना चिकित्सक की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवा खाना या फिर दर्द होने पर हाईपॉवर बीपी की समस्या वालों को किडनी के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।
000
किडनी की बीमारी में उम्र की बंदिश नहीं
किडनी खराब होने की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती। इसमें उम्र की बंदिश नहीं है। डायलसिस कराने वालों में सबसे कम उम्र का 13 वर्षीय अमित कुमार है। वहीं, अधिक उम्र की 83 वर्षीय जमीला बेगम हैं। अमित को कम उम्र में लिवर खराब होने की समस्या हुई। नगरा निवासी आईटी के छात्र 19 वर्षीय राजू यादव तीन वर्ष पूर्व दोस्त की शादी में भाग लेने गए थे। अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, अस्पताल में 16 दिन बाद होश आया। चिकित्सक ने बताया कि हाईपर टेंशन व बीपी के कारण किडनी खराब हो गई है। राजू ने बताया कि बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। जिले में निशुल्क डायलसिस की सुविधा होने से काफी राहत है।
विज्ञापन
000
एक दिन में होती है तीस मरीजों की डायलसिस
जिला अस्पताल में एक दिन में 30 मरीजों की डायलिसिस होती है। 10 बेड हैं और तीन शिफ्ट में मरीजों को बुलाया जाता है। इस समय 94 मरीजों की डायलिसिस होती है। एक सामान्य हाल वाले मरीज की सप्ताह में दो बार और गंभीर मरीज की तीन बार डायलिसिस होती है। डायलसिस के डॉक्टर बीबी राय ने बताया कि 32 मरीजों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
000
किडनी खराब होने के लक्षण
किडनी के मरीज को पेशाब कम आती है, भूख में कमी होती है, वजन गिरता चला जाता है। थकान होना, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन होना, हमेशा थकान रहती है। सांस फूलना की समस्या अगर शरीर में दिखने लगे तो चिकित्सक की सलाह के बाद जांच जरूर कराएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --