गड़वार। क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को जोश प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धावकों ने जीत के लिए अपने-अपने दमखम दिखाए।
दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं के बीच काफी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। प्रतियोगिता में 150 धावकों ने 400, 800 और 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में सत्या सिंघम, 800 मीटर में अंकित वर्मा और 400 मीटर दौड़ में अभय यादव प्रथम स्थान पर रहे। तीनों विजयी धावकों को 12 अक्तूबर को बरवां गांव में श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन मंडल में मनोज शाह, मनोज चौहान, सुभाष चौहान, राम बहादुर यादव, स्वामीनाथ यादव आदि रहे।