{"_id":"676073cad780db0a4b099009","slug":"rte-1450-applications-received-so-far-for-the-first-phase-ballia-news-c-190-1-svns1007-128943-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : पहले चरण के लिए अब तक हुए 1450 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : पहले चरण के लिए अब तक हुए 1450 आवेदन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए लगभग 1450 आवेदन हो चुके हैं।
पहले चरण के आवेदन 19 दिसंबर तक होंगे। जिसके बाद लॉटरी के जरिये 27 दिसंबर तक बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालयों के आवंटन की सूची जारी कर दी जाएगी।
जरूरतमंद बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में आरटीई के तहत प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
इस बार दिसंबर माह से ही प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगला शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले ही चरणों की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
पहले चरण के लिए एक दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 19 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 20 से 23 दिसंबर तक बीएसए स्तर से आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा और 24 दिसंबर को लॉटरी की प्रक्रिया पूरा करते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 27 दिसंबर को विद्यालय आवंटन की सूची को जारी कर दिया जाएगा।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव सौरभ गुप्ता के अनुसार दूसरे चरण के आवेदन एक से 19 जनवरी तक, सत्यापन 20 से 23 जनवरी तक, लॉटरी 24 जनवरी को होगी।