{"_id":"57c052514f1c1bf638d4eee1","slug":"rozgar-sevakon-me-gussa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों के नियमितीकरण में अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों के नियमितीकरण में अनियमितता
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 26 Aug 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
जाॅब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सेवकों के नियमितीकरण को लेकर बीते दिनों शासन ने फरमान जारी किया था कि जनपद के ब्लाकों में तैनात रोजगार सेवकों की सूची तैयार की जाय। शिक्षा के आधार पर उन्हें वरीयता दी जाएगी। रोजगार सेवकों की यह सूची 18 अगस्त को शासन को भेजनी थी। लेकिन बीडीओ की लापरवाही की वजह से सूची अभी तक तैयार नहीं हुई।
सूत्रों की मानें तो कुछ ब्लाकों से जो सूची आई है, उसमें बड़े पैमाने धांधली की गई है, जो जिस गांव में तैनात नहीं है, उसे उस गांव के रोजगार सेवक दिखाया गया है। गौरतलब हो कि जनपद में लगभग 730 की संख्या में रोजगार सेवक है। बीते दिनों एक के बाद एक आंदोलन के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मांग को स्वीकारते हुए रोजगार सेवकों के नियमितीकरण को विचार किया और आश्वासन दिया।
तत्कालीन सीडीओ के बालाजी ने जनपद के 17 ब्लाकों के बीडीओ को निर्देश जारी किया कि वे अपने यहां के ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को सूची तैयार कर अविलंब डीआरडीए में भेजे। वहीं सूची संकलन की जिम्मेदारी डीआरडीए के बाबू अविनाश उपाध्याय को सौंपी। लेकिन अविनाश उपाध्याय का कहना है कि 17 ब्लाकों में अब तक 15 ब्लाकों की ही सूची आई है।