फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roy made ??the BJP rebels sabotage and loss

बनी राय भितरघात और बागियों से भाजपा को हानि

Thu, 05 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 05 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roy made ??the BJP rebels sabotage and loss
 भाजपा के फेफना विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक टैगोर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को आयोजित की गई।  विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक मे जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव  परिणामों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम के बारे में वार्डवार तथा बूथवार विचार रखे। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि  पार्टी के कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय नहीं रहे। इसके विपरीत वे अपने बीडीसी प्रत्याशियों को जितवाने में ही व्यस्त रहे। पार्टी के लोग प्रत्येक वार्ड में बागी उम्मीदवार के रूप में खड़े हो गए।
विज्ञापन


 जिससे वोटों का बंटवारा हुआ इसका लाभ विपक्षी दलों ने लिया। वहीं सपा प्रत्याशियों द्वारा प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग एवं अनुचित प्रलोभन को भी अहम बिंदू माना गया। विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  पहली बार जिला पंचायत चुनाव में उतरी थी। जिसमें पार्टी का चुनाव चिह्न भी  नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसमें पार्टी के बागी उम्मीदवार प्रत्येक वार्ड से दो तीन की संख्या में चुनाव लड़े। स्थानीय नेताओं का फोटो और झंडा इस्तेमाल कर मतदाताओं को दिग्भ्रमित किया गया। यह भितरघात तथा विश्वासघात प्रमुख  कारण रहा है। मत का प्रतिशत बढ़ा है, भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में निष्ठा और विश्वास की कमी नहीं है।


हमने अंतिम समय प्रत्याशियों की  घोषणा की जिसके चलते भी परिणाम पर असर पड़ा। कहा कि विधानसभा की जनता भाजपा  के साथ है परिणाम की समीक्षा से निकले तथ्यों एवं कमियों पर विचार कर  भविष्य की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed