फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The sacrifice of the revolutionaries of the freedom struggle will forever continue to inspire the nation.

Ballia News: आजादी के क्रांतिकारियों का बलिदान सदैव राष्ट्र को देता रहेगा प्रेरणा

Mon, 24 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the revolutionaries of the freedom struggle will forever continue to inspire the nation.
चितबड़गांव कस्बा ​स्थित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित अगस्त क्रांति के शहीदों की
सुखपुरा। सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सेनानियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न गांवों से पहुंचे सेनानी आश्रितों को शहीद स्मारक समिति की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें बैरिया से पारस मौर्य, जगमोहन सिंह, बलिया से गंगासागर सिंह, अखिलेश पांडेय, दिनेश चंद्र आर्य एवं उषा सिंह, सुरेमनपुर से संजय चौहान और नगरा से मनीष को सम्मानित किया गया। सेनानी आश्रितों ने शहीद सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। शहीद सेनानियों की स्मृति में सुखपुरा में श्रद्धा एवं देशभक्ति के माहौल के बीच प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखपुरा स्थित रामचंद्र शिक्षण संस्थान, सुखपुरा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल तथा गुड सेमेरिटन स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विरजानन्द पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, लोकतंत्र रक्षक सेनानी द्विजेंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, कांग्रेस नेत्री ऊषा सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और विरजानंद पाण्डेय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया।

इस मौके पर जितेंद्र सिंह, ज्ञान जी, संतोष गुप्ता,विपिन लाल, उमेश सिंह श्रीवास्तव, अतुल लाल श्रीवास्तव,आशीष त्रिवेदी, आशीष सिंह, उपेंद्र सिंह, विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

चितबड़गांव कस्बा स्थित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित अगस्त क्रांति के शहीदों की

चितबड़गांव कस्बा स्थित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित अगस्त क्रांति के शहीदों की

चितबड़गांव कस्बा स्थित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित अगस्त क्रांति के शहीदों की

चितबड़गांव कस्बा स्थित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित अगस्त क्रांति के शहीदों की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed