फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rotten rice bags from Kotdar got from godown

कोटेदारों को मिले सड़े चावल भरी बोरियां

Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rotten rice bags from Kotdar got from godown
बैरिया क्षेत्र के कोटेदार के यहां रखा गया सड़ा हुआ चावल। - फोटो : BALLIA
बैरिया। विपणन गोदाम रानीगंज से कोटेदारों को अच्छे चावल की बोरियों के बीच कुछ सड़े चावल से भरी बोरियां भी दे दी गई हैं। इसको लेकर कोटेदार परेशान हैं। कोटेदारों ने बताया कि हाथ सिली हुई बोरियों में अत्यंत ही घटिया और सड़ा हुआ चावल है। चाई छपरा के कोटेदार विजय कुमार यादव ने चावल की सात बोरियां दिखाते हुए कहा कि यह सड़ा हुआ चावल हम किसको दें। लोग तो नहीं लेंगे उल्टे हम पर तरह तरह के आरोप भी लगाएंगे। यह बोरियां मशीन से सिलाई के बजाए हाथ से सिली गई है। कई कोटेदारों ने इसी तरह की शिकायत करते हुए बताया कि करमानपुर स्थित विपणन गोदाम में करीब 250 बोरियां चावल सड़ा हुआ है। विपणन विभाग अपना गला बचाने के लिए सड़े चावल को बोरियों में भरकर और हाथ से सिलाई करवा कर सभी कोटेदारों के मत्थे अच्छे चावल की बोरियों के बीच 5 से 10 बोरियां खपाने का काम किया है। इस बाबत विपणन निरीक्षक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच कर इसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed