फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   root lock the display in the DPO office

डीपीओ दफ्तर में ताला जड़ किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 20 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
root lock the display in the DPO office
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 16 सूत्रीय मांगों को पूरा न किए जाने से वे नाराज हो गईं। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए डीपीओ दफ्तर पर ताला जड़ दिया और डीपीओ को घेर लीं। उन्हें वाहन से उतरने तक नहीं दिया। इसके बाद डीएम दफ्तर पहुंची और धरने पर बैठ गईं। डीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


धरना को संबोधित करते हुए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक देवेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जिलापूर्ति अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बार-बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बल्कि डीपीओ और सीडीपीओ मिलकर घोटाले पर घोटाले करने में व्यस्त हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं के एनजीओ द्वारा दिए जा रहे हाट कुक्ड लेने से मना करने के बाद भी डीपीओ और सीडीपीओ फर्जी दस्तखत कराकर एनजीओ को करोड़ों का भुगतान करा दिया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के किसी भी भुगतान के लिए खुलेआम कमीशन की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर जांच कराकर निलंबित कराने की धमकी दी जाती है। यादव ने जिले में तैनात सभी सीडीपीओ का स्थानांतरण अन्य ब्लाक में कराकर जांच की मांग की।  जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से पोषाहार का उठान बंद करने की अपील की। कहा कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में आठ जून से जिला कार्यालय पर अनवरत धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


फिर भी प्रशासन नहीं चेतता है तो जनपद बंद भी कराया जाएगा। इस मौके पर संत सिंह, चौधरी आनंद, सचिव संतोष सिंह, संतोष तिवारी, उपेंद्र सिंह, विमला ठाकुर, राजेश्वरी सिंह, विमला पांडेय, कमरूनिशा, पुनम पांडेय, लक्ष्मी, इंदू सिंह, नीलम वर्मा, संजू सिंह, शिवकुमारी देवी, ध्रुवतारा सिंह, राजकुमारी, लालसा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed