फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roller started running on Dhenkwari-Kishoregarh road

आपातकाल देश के नाम पर काला धब्बा : रामगोविंद चौधरी

Sun, 25 Jun 2023 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Roller started running on Dhenkwari-Kishoregarh road
बलिया। आपातकाल घोषित होने की वर्षगांठ पर आज जनपद के लोकतंत्र सेनानियों ने नगर के शहीद पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर सांकेतिक धरना दिया। मौके पर लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आपातकाल इस देश पर एक काला धब्बा है। इसके खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमलोगों ने संघर्ष किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक वह दौर था। आज उस दौर से भी बदतर देश की स्थिति हो गई है। सच बोलने की सजा जेल हो गई है। लोकतांत्रिक संरचना को हाईजैक कर लोकतंत्र और मानवीय अधिकारों का अतिक्रमण कर लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है। सरकारी एजेंसियों के दम पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र सेनानी होने के नाते हम सभी का कर्तव्य बनता है कि एक बार पुन: इस अघोषित आपातकाल के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि आपातकाल ने देश को वैश्विक स्तर पर कलंकित किया था। मौके पर सर्वश्री द्विजेंद्र कुमार मिश्र, देवेन्द्र तिवारी, गोपाल सिंह,धनराज सिंह, रमाशंकर, दीना नाथ सिंह,बब्बन शर्मा, संतोष शुक्ल, बब्बन सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हरेराम चौधरी एवं संचालन लोकतंत्र सेनानी संगठन के संरक्षक चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति द्वारा एक पत्रक भी प्रधानमंत्री के नाम संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed