फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Role of youth is important in building India: VC

भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: वीसी

Tue, 12 Aug 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Role of youth is important in building India: VC
 रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जेएनसीयू के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता। - फोटो : विवि
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान एवं एंटी रैगिंग सप्ताह का उद्घाटन मंगलवार को कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया। कहा कि आज के भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विकसित भारत के सपने को युवा ही पूर्ण रूप दे सकता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम तिरंगे की शान को बनाए रखें। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई। संगीत विभाग के विद्यार्थियों सुनीता तिवारी, नैंसी शर्मा, रश्मि पाल, मनजीत पांडे, जसपाल खरवार, सर्वजीत यादव, रवि शंकर यादव व सनी कुमार ने मनमोहक प्रस्तुति दी। तबले पर अजित व शिवा ने संगत किया। तत्पश्चात एंटी रैगिंग दिवस पर व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डाॅ. अजय कुमार चौबे ने रैगिंग को सामाजिक अपराध बताया और सभी छात्रों से आग्रह किया कि कोई भी विद्यार्थी ऐसा कोई कृत्य न करें, जो रैगिंग से संबंधित हो। डॉ. चौबे ने विश्वविद्यालय में अभी तक किसी भी प्रकार की रैगिंग से संबंधित शिकायत न मिलने पर छात्रों की प्रशंसा की और विश्वविद्यालय को इसी प्रकार से रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का समापन तिरंगा बाइक रैली के साथ हुआ। यह रैली विश्वविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर बसंतपुर गांव तक गई और वहां से विश्वविद्यालय में वापस आई।
विज्ञापन

स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. छबिलाल ने एवं संचालन डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, डाॅ. रूबी, प्राध्यापक संतोष कुमार, विजय प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed