फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rojgar Mela 2024 Now online Job fair more than 1 lakh youth will get benefit in ballia

Rojgar Mela 2024: अब रोजगार पाना हुआ आसान, घर बैठे दे सकते हैं इंटरव्यू; एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा लाभ

Thu, 20 Jun 2024 01:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Jun 2024 01:10 PM IST
सार

Rojgar Mela 2024 : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब घर बैठे इंटरव्यू दे सकेंगे। ऐसा संभव होगा संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से। दरअसल, रोजगार मेलों को अब ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है।   

विज्ञापन
Rojgar Mela 2024 Now online Job fair more than 1 lakh youth will get benefit in ballia
Job Fair 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से लगने वाले रोजगार मेलों को अब ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए युवाओं को संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। कंपनी के अधिकारी संबंधित युवक से ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगे और रोजगार मुहैया कराएंगे। जुलाई के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी। इससे जिले के करीब एक लाख से अधिक युवाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले बेरोजगार युवक- युवतियों की संख्या 70 हजार से अधिक है। जबकि हाल ही में शुरू हुए संगम पोर्टल पर अब तक 100 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन


अब विभाग रोजगार मेलों का आयोजन नहीं करेगा। सीधे ऑनलाइन ही मेलों का आयोजन होगा। संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन ही इंटरव्यू होगा और रोजगार मिलेगा। इस संबंध में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निर्देशक ने जिला सेवायोजन अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी पंजीकरण की प्रक्रिया

पत्र में निर्देशित किया गया है कि सरकारी व निजी संस्थानों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मा इंस्टीट्यूट, डिग्री कॉलेजों का एकीकृत संगम रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। संस्थानों को पंजीकरण के साथ ही प्लेसमेंट सेल भी बनानी होगी। इसमें उनके संस्थान में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं का पंजीकरण कराया जाएगा। छात्रों के विवरण की पुष्टि के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी और सेवायोजन कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित करना होगा।

इस पोर्टल के माध्यम से नियोजकों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन कैंपस इंटरव्यू भी किए जा सकते हैं। एकीकृत पोर्टल पर अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी विकसित की गई है।

क्या बोले अधिकारी
बेरोजगार और सेवायोजकों के लिए संगम पोर्टल बनाया गया है। इससे दोनों को मदद मिलेगी। रोजगार दिलाने व पंजीकरण में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। -जयप्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी, बलिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed