फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Robbery of bike and mobile on the strength of arms from advocate

अधिवक्ता से असलहे के बल पर बाइक और मोबाइल की लूट

Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Robbery of bike and mobile on the strength of arms from advocate
नगरा। थाना क्षेत्र के नगरा निकासी मार्ग पर शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर अधिवक्ता की बाइक और मोबाइल लूट ली। अधिवक्ता ने घर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव कुमार वैस घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के निकासी निवासी सुरेंद्र भारद्वाज बलिया कोर्ट में वकालत करते हैं। प्रतिदिन बाइक से नगरा जाते हैं और नगरा में बाइक रख बस से बलिया कोर्ट आते-जाते हैं। शुक्रवार देर रात नगरा आए और बाइक से घर जा रहे थे। अभी अपने घर से 300 मीटर दूर ही रह गए थे कि नगरा निकासी मार्ग के घोघरा पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता को धक्का मारकर बाइक से गिरा दिया। असलहा सटाकर बाइक और मोबाइल लूट ली। लूट के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ित की सूचना पर सीओ शिव कुमार वैस, थानाध्यक्ष नगरा मौके पर पहुंचे। मामले में एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed