बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली के तद्दीपुर चट्टी पर स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात नगदी समेत हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, दुबहर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर चट्टी पर भी चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर शनिवार की रात में चोरी को अंजाम दिया।
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली के तद्दीपुर चट्टी पर स्थित एक ही दुकानदार के तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात नगदी समेत हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि क्षेत्र के हजौली तद्दीपुर चट्टी पर अभय सिंह की कपड़ा, बिल्डिंग मेटेरियल व पशु आहार की तीन दुकानें हैं। रोज की तरह शनिवार की शाम को अभय दुकान को बंद कर घर चले गए। रविवार को जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो तीनों दुकान के ताले टूटे पड़े थे और दुकान से सामान व नगदी गायब थे। अभय ने बताया कि उनकी दुकानों से चोरों ने कीमती कपड़े, इनवर्टर, बैटरी, कपिला पशु आहार की भरी बोरियों के अलावा काउंटर मे रखे पांच हजार नगदी पर हाथ साफ किया है। अभय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। उधर, दुबहर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर चट्टी पर शनिवार की रात चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चुरा लिया। पुलिस मामले की की जांच कर रही है।