फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ROB railing broken, approach road sunk

आरओबी की रेलिंग टूटी, एप्रोच मार्ग धंसा

Sun, 07 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ROB railing broken, approach road sunk
बारिश के कारण नगर के ओवरब्रीज का धंसा एप्रोच को पीडब्लूडी द्वारा कराया गया मरम्मत। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर का इकलौता फ्लाई ओवर का दर्जा रखने वाला ओवर ब्रिज विभागीय उपेक्षा के कारण जर्जर हो गया है। ओवर ब्रिज की रेलिंग जगह-जगह टूट गई है, वहीं दूसरी ओर पांच जून को बारिश के कारण पुल का एप्रोच मार्ग धंस गया था। इससे पुल पर आवागमन खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि ओवर ब्रिज की देखरेख और मरम्मत का जिम्मा पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) के पास है। इसके लिए शासन से बजट आवंटित किया जाता है। इसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। नगर के चित्तू पांडेय चौराहे के समीप लग रहे जाम के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अथक प्रयास से नगर के कचहरी से लेकर जगदीशपुर तक पक्का पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण पुल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चला है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के निर्माण खंड के जब विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसी तरह अधीक्षण अभियंता एके मणि से भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed