{"_id":"584eb0564f1c1ba06f649a04","slug":"roadways-loot-ka-khulasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकांड का खुलासा चार बदमाश पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकांड का खुलासा चार बदमाश पकड़े गए
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 12 Dec 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
उभांव थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रोडवेज कर्मी से साढ़े चार लाख लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया, जिसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट का दो लाख 11 हजार और एक नाइन एमएम पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने मधुबन ढाला से पूर्व रोडवेज कमी समेत चार बदमाशों को पकड़ा। इस मामले में आठ लोगों का नाम प्रकाश में आया है, जिसमें चार को पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बेल्थरारोड कस्बा स्थित रोडवेज कर्मी शिवजी प्रसाद से बीते दिनों साढ़े चार लाख रुपये लूटकांड का खुलासा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में वादी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें विवेचना के दौरान आठ लोगों का नाम प्रकाश में आया।
जिसमें से अशोक कुमार यादव निवासी परसिया थाना नगरा, बृजेश यादव, उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव, शैलेश यादव, आदित्य यादव, कठघरवा, शिकारपुर पश्चिम बिहार को पुलिस ने रविवार को घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के लिए आठों अभियुक्तों तीन बाइकों का प्रयोग किया। तीनों बरामद बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लूटे हुए धन में से दो लाख 11 हजार, एक नाइन एमएम पिस्टल, पांच कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा, छह कारतूस, लूटा हुआ बैग, रोडवेज की पर्चियां तथा दस बाइक बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। बताया कि लूटकांड में जुटे स्वाट प्रभारी अविनाश सिंह तथा टीम के सदस्यों की मानें तो यह गैंग अंतर जनपदीय बाइक चोर भी है।
जिसने बलिया, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी सहित कई जनपदों में बाइकें चुराई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 28 नवंबर को घटना को अंजाम देने से 15 दिन पहले यह योजना बनाई गई थी। अभियुक्त राकेश जो हलदरपुर मऊ का है। रोडवेज बेल्थरारोड डिपो में कैश कलेक्शन का कार्य कर चुका है। कैश ले आने और ले जाने के बारे में उसे पूरी तरह से जानकारी थी।
वह रोडवेज कर्मियों से कैशियर के बारे में जानकारी लेने के बाद इस घटना को अंजाम दिया था। वहीं मुख्य आरोपी अशोक यादव प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। जो कई मामलों में जेल भी काट चुका है। उसके खिलाफ तीस मामले अलग-अलग थाना क्षेत्र में जिले के साथ ही गैर जनपदों में दर्ज है। एसपी ने स्वाट टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।