फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roadways got two new small buses, will run on new routes

Ballia News: रोडवेज को मिलीं दो नई छोटी बसें, नए रूटों पर चलेंगी

Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways got two new small buses, will run on new routes
बलिया। परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों के परिचालन को लेकर गंभीर है। इसके लिए छोटी बसों की खेप पहुंचने लगी हैं। इन बसों को जिले के नई रूटों पर चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है। जिले में दो नई छोटी बसें पहुंच गई हैं। वर्कशाॅप में छोटी बसों को खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

बसों के संचालन के लिए नए रूटों की तलाश के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों की टीम को लगाया गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम मुख्यालय से जिले को 6 छोटी बसें मिलनी हैं। इनमें से दो बसें डिपो के वर्कशाॅप में पहुंच गई हैं। चार छोटी बसों के आने का इंतजार है। छोटी बसों के आने से परिवहन निगम के कर्मचारी भी काफ उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम व अनुबंधित 90 बसें है। इसमें से प्रतिदिन 60 से अधिक बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। सबसे अधिक बसों का संचालन बलिया-आजमगढ़ रूट पर होता है। जिले के अन्य क्षेत्रों से रोडवेज बसों का संचालन काफी कम होता है। इससे यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। मनमानी किराया वसूली को लेकर कई बार विवाद भी हो जाता है। एआरएम प्रेमचंद्र ने बताया कि दो नई छोटी बसें मुख्यालय से मिली है। इनके नए रूटों पर चलाने का आंकलन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने छोटी बसों के चालने का निर्णय लिया है। इससे निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed