फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roadways drivers who do not cause accidents will get rewards

Ballia News: दुर्घटना न करने वाले रोडवेज चालकों को मिलेगा पुरस्कार

Sun, 21 Dec 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways drivers who do not cause accidents will get rewards
बलिया। जनवरी से दिसंबर 2025 तक एक भी दुर्घटना न करने वाले बस चालकों को परिवहन निगम की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। परिक्षेत्र स्तर से साल भर के अंदर कोई दुर्घटना न करने व यात्रियों से मधुर व्यवहार करने वाले चालकों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे चालकों को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र से डिपोवार दुर्घटना न करने वाले चालकों की सूची मांगी गई है। परिवहन निगम ने पिछले साल नो एक्सीडेंट अवाॅर्ड शुरू किया था। इसमें चालकों को 10 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। रोडवेज बसों के चालक अगर एक वर्ष में कोई दुर्घटना नहीं करते हैं तो उन्हें 10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। वर्ष के अंत में इसकी समीक्षा परिवहन विभाग की तरफ से की जाएगी। बेहतर चालकों का चयन कर दस हजार रुपये के अलावा प्रशस्ति पत्र व शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि को माना जाएगा। आरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि परिवहन निगम की तरफ से हादसों में कमी लाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। चालकों को सुरक्षित यातायात के बारे में हमेशा जागरूक किया जाता है। जनवरी से दिसंबर तक के चालकों का आकलन किया जाएगा। चालकों का रिकाॅर्ड जुटाया जा रहा है। सातों डिपो में चालकों की लिस्ट तैयार होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed