{"_id":"690ce78ddfe2448511063701","slug":"roadways-bus-collides-with-scorpio-four-injured-ballia-news-c-190-1-ana1001-151593-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रोडवेज बस ने स्काॅर्पियो में मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रोडवेज बस ने स्काॅर्पियो में मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर उभांव थाना अंतर्गत फरसाटार अवायां गांव के पास बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने स्काॅर्पियो कार में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार साक्षी शेखर (15), चंदा देवी (55), मयंक शेखर (24) एवं हिमांशु शेखर (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज के बस मालिक के पक्ष लोग मौके पर पहुंच गए और स्कार्पियो सवार लोगों से मारपीट भी की। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान जाम भी लग गया।
क्षतिग्रस्त स्काॅर्पियो कार कांग्रेस के पीसीसी सदस्य एवं मऊ जिले रतनपुरा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अजीत घुसिया की बताई जा रही है। हादसे के समय स्काॅर्पियो में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की भाभी चंदा देवी, भतीजी साक्षी शेखर एवं भतीजा मयंक शेखर सवार थे और रतनपुरा से रसड़ा होते हुए बेल्थरारोड अवायां निवासी रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर आवागमन चालू करवाया। दोनों पक्ष ने सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --