फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads turned red with blood, six including uncle and nephew died in separate road accidents

Ballia News: खून से लाल हुई सड़कें, अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा सहित छह की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Roads turned red with blood, six including uncle and nephew died in separate road accidents
रंगों के त्योहार में जहां लोग रंग बिरंगे रंगों से सराबोर रहे वहीं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना से सड़के खून से लाल रहीं। सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजा सहित छह लोगों की मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही खुशी का त्योहार मातम में बदल गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर-कठौड़ा मार्ग के जमुई चट्टी के भांगड़ा पुलिया के समीप सोमवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें चाचा भतीजा सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अपने परिवार के लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरहुचा गांव निवासी प्रदीप (25) अपने भतीजा अगस्त्या (4) पुत्र विनोद के साथ अपनी बहन नेहा को उसके ससुराल कथवलिया छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह जमुई चट्टी के समीप भागड़ पुलिया के पास पहुंचे थे कि सामने से सरस्यू नदी से स्नान कर घर लौट रहे लक्ष्मण चौरसिया (23) पुत्र गिरजा चौरसिया दोस्त विवेक शर्मा (22) पुत्र कालीकांत शर्मा निवासी गोला बाजार के बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दोनो बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस से एसीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, वहां मौजूद चिकित्सक ने अगस्त्या, प्रदीप व लक्ष्मण चौरसिया को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल विवेक शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर गांव में लगते ही शोक की लहर दौड़ गई। खुशी का त्योहार मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
होली मनाने घर आया था प्रदीप, दो मौतों से गांव में मातम

सिकंदरपुर। होली मनाने की घरों में तैयारी चल रही थी। इसी बीच सड़क दुर्घटना से तीन लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। थोड़ी देर में खुशी का त्योहार गम में बदल गया। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे प्रदीप के पिता मनोज व प्रदीप की बहन नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था बार-बार नेहा अपने भाई और भतीजे का शव देखने के बाद गिरकर अस्पताल में बेहोश हो जा रही थी। बार-बार नेहा एक ही बात कह रही थी की बाबू हमको छोड़ने नहीं गया होता तो यह घटना नहीं होती। वह बार-बार अपने आप को कोस रही थी। यह देख लोगों के आंखों से आंसू आ जा रहे थे। मृतक प्रदीप के पिता की माने तो प्रदीप पटना में नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह होली का त्योहार मनाने के लिए घर आया था। संवाद

बेटे की मौत से बदहवाश हुए पिता

मृतक लक्ष्मण चौरसिया के पिता गिरिजा चौरसिया की हालत यह थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचने के बाद बेहोश होकर बार-बार गिर जा रहे थे। फिर पानी की छीटा मार कर उन्हें होश में लाया जा रहा था। डॉक्टरों की टीम द्वारा लगातार ब्लड प्रेशर नापा जा रहा था। जैसे ही होश में आते तो दहाड़े मार मार कर रोने लगते थे।


000

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहनी थी।

सुखपुरा थाना के ब्राह्मइन गांव निवासी राहुल (18) पुत्र गोरख तथा सुशील गुप्ता (19) पुत्र मनोज गुप्ता निवासी भरतपुरा एक ही बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बसंतपुर मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

000

कार की टक्कर से अज्ञात की मौत

कोतवाली के साहोडीह बड़ासरी गांव के समीप कार की टक्कर से एक अज्ञात किशोर की मौत हो गई। किशोर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। संवाद

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed