फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads repaired in urban areas, only 15 percent pothole-free in rural areas

शहरी क्षेत्र में सड़कें दुरुस्त, ग्रामीण क्षेत्रों में 15 फीसद ही गड्ढामुक्त

Wed, 20 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Roads repaired in urban areas, only 15 percent pothole-free in rural areas
नगर पंचायत रतसर से कर्बला तक जाने वाली जर्जर सड़क तथा सड़क पर बारिश का पानी। संवाद - फोटो : BALLIA
सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान 15 सितंबर से शुरू किया गया है जो 15 नवंबर तक चलेगा। हालांकि अभी भी बहुत जगह केवल कागजों पर ही काम हुआ है। नगरीय क्षेत्र की सड़कों को पहले ही गड्ढामुक्त कर दिया गया है जबकि धरातल पर कहीं पैचिंग वर्क नहीं हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक सिर्फ 15 फीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त हो सकी हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से 42.96 किमी लंबी 13 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया है लेकिन अभी तक 500 मीटर की एक सड़क गड्ढामुक्त हो सकी है। इसके अलावा विभाग की ओर से 121.532 किमी लंबी 64 सड़कों को गड्ढामुक्त के लिए चिह्नित किया गया है लेकिन अब तक छह सड़कों को गड्ढामुक्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है। इसी तरह आरईएस की ओर से 5.80 किमी लंबी तीन सड़कों को गड्ढामुक्त के लिए चिह्नित किया गया लेकिन अभी तक किसी भी सड़क पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिला पंचायत की ओर से 14.735 लंबी 28 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया है लेकिन अब तक 8.60 लंबी आठ सड़कें ही गड्ढामुक्त हो सकी हैं।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में गड्ढा मुक्त के नाम पर केवल कागजों पर ही खेल किया गया है। नगरीय क्षेत्र की 42.55 किमी लंबाई में 91 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। इन सड़कों के गड्ढा मुक्त का कार्य 20 सितंबर से 8 अक्तूबर के बीच पूरा किया गया है। लेकिन नगर के किसी भी सड़क के गड्ढे की पैचिंग नहीं दिख रही। इससे साफ है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त के नाम पर खेल किया गया है और अधिकारी उस पर परदा डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतसर कला की आठ सड़कें गड्ढामुक्त, धरातल कहीं काम नहीं
रतसर। नगर पंचायत रतसर कलां अंतर्गत पकड़ीतर से कर्बला अमडरिया जाने वाला मार्ग वर्षों से खस्ताहाल है। इस मार्ग पर आधा किमी सड़क पर गड्ढों का ऐसा जाल है कि पैदल चलना भी जोखिम पूर्ण है। इसको बनवाने के लिए लोगों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों का ध्यान बार बार आकृष्ट कराया लेकिन कहीं से भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जबकि इस नगर पंचायत की आठ सड़कों को कागजों में गड्ढामुक्त कर दिया गया है।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के काम में बारिश बाधक बन रही है। अभी काम तेजी पकड़ रहा था कि फिर बारिश के चलते कार्य रुक गया है। चिह्नित सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाएगा।
- सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed