फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads of the city will be improved by 53 lakhs

53 लाख से संवरेगी शहर की सड़कें

Sat, 31 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Roads of the city will be improved by 53 lakhs
बलिया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से करीब 53 लाख रुपये से नगर की सड़कों की सूरत संवारने के लिए गिट्टी आदि गिरा दी गई है। जल्द निर्माण शुरू कराने की बात कही जा रही है। शहर के टीडी कालेज चौराहा से होकर डीएम आवास, विकास भवन से लगायत कुंवर सिंह चौराहा तक जाने वाली सड़क का नवीनीकरण के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से करीब तीन माह पूर्व शासन को 28 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर कर दिया है। इसके अलावा, सिविल लाइन पुलिस चौकी से पीडब्ल्यूडी कार्यालय को लिंक करने वाली जजर्र सड़क के नवीनीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से 25 लाख रुपये के प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलने के बाद नपा प्रशासन ने टेंडर कर दिया है। संबंधित ठेकेदार सड़क के नवीनीकरण के लिए गिट्टी आदि गिराना भी आरंभ कर दिया है। नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के जेई शशि प्रकाश ने बताया कि बरसात समाप्त होते ही कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed