Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road built at a cost of 4 crore develops potholes within just 3 years

Ballia News: चार करोड़ से बनी सड़क पर 3 साल में ही बने गड्ढे

Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Road built at a cost of 4 crore develops potholes within just 3 years
श्रीपतिपुर -रामपुर सड़क के जर्जर होने पर न्यू पीएचसी कर्ण छपरा के समीप बने गड्ढों के पास खड़े होक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर। मुरली छपरा के करीब पांच किलोमीटर लंबी श्रीपतिपुर-रामपुर सड़क का निर्माण वर्ष 2023 में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था, लेकिन महज तीन साल के भीतर ही सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क की लगातार अनदेखी से नाराज आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने रविवार की सुबह मौके पर पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद न्यू पीएचसी कर्ण छपरा के समीप सड़क पर दो बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पीएमजीएसवाई के जेई इं. अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि सड़क को जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के गड्ढों के कारण यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था की होगी। प्रदर्शन में सपा नेता शामू ठाकुर, भाजपा नेता दुर्गविजय सिंह झलन, अंशु सिंह, मैनेजर मौर्या, देवकुमार सिंह, सुनील सिंह, राकेश सिंह, संतोष वर्मा, पूर्व प्रधान कैलाश राम सहित दर्जनभर से अधिक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed