फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road blockade after tearing of Ambedkar and Buddha posters

Ballia News: आंबेडकर और बुद्ध का पोस्टर फाड़ने पर चक्का जाम

Tue, 15 Apr 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Road blockade after tearing of Ambedkar and Buddha posters
भीमपुरा। कसेसर-बेल्थरारोड मार्ग पर फ्लैक्सी बोर्ड से बने गेट पर लगे डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध का पोस्टर फाड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सड़क जाम कर धरना दिया। इसकी खबर लगते ही मौके पर थाना प्रभारी मदन पटेल दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर जाम समाप्त कराया। आंबेडकर समिति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ़ तहरीर दी, जिसपर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चरौवा गांव में आंबेडकर जयंती मनाने के लिए गेट बना था। रात में किसी अराजक तत्व द्वारा ईंट पत्थर मार कर पोस्टर ख़राब कर दिया गया। सुबह होते ही इसकी खबर लगते काफी संख्या में महिला व पुरुष मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। अंबेडकर सेवा समिति के लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एसओ मदन पटेल ने बताया की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed