फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   road accident in Ballia Uncontrolled DCM trampled nine people two including teenager died

बलिया में दर्दनाक हादसा: भागने के चक्कर में बेकाबू DCM ने नौ लोगों को रौंदा, किशोर सहित दो की मौत; कई गंभीर

Mon, 16 Jun 2025 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 09:48 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बेकाबू डीसीएम से हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां दो लोगों की माैत हो गई। घायलों का इलाज शुरू हो गया था।

विज्ञापन
road accident in Ballia Uncontrolled DCM trampled nine people two including teenager died
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Ballia: बलिया में सागरपाली-बैरिया थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार की देर शाम अनियंत्रित डीसीएम ने तीन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार भागते समय पुलिस ने उसे करंजा बाबा तर पकड़ा लिया। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए और किशोर सहित दो की मौत हो गई। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


सागरपाली- थम्हनपुरा - बैरिया  मार्ग से भरौली की तरफ जा रहे डीसीएम अजोरपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे से गुजर रहे  बिट्टू चावर (24), मनु गोंड (19), सर्वदेव गुप्ता (65) को टक्कर मार दिया। 
विज्ञापन


खुद को बचाने के लिए डीसीएम चालक और बेकाबू हो गया और तेज गति से भागते हुए कोट अंजोरपुर में गुलशन (13), निशांत स्वरुप (25), मनु कुमार (19) को रौंदते हुए निकल गया। फिर बैरिया में एनएच 31 पर आने के बाद भाग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा पीछा किया जा रहा था कि करंजा बाबा तर शाहपुर बभनौली निवासी अखिलेश यादव (25) वर्ष हृदय नारायण यादव (35) और करंजा बाबा तर निवासी रामदुलारी देवी (30) को भी डीसीएम ने टक्कर मार दिया। ग्रामीणों ने डीसीएम को पकड़ लिया। 

घायलों को सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि कोट अंजोरपुर के घायल सीधे जिला चिकित्सालय चले गए। यहां मनु कुमार व गुलशन कुमार की इलाज के दौरान के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नरही पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद बैरिया थम्हनपुरा मार्ग पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed