फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road accident

हादसे में बसपा नेता की मां समेत दो मरे

Wed, 24 Feb 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Wed, 24 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Road accident
जिले में हुए हादसों में बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मां समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन



उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो ग्राम निवासी तकली देवी (55) पत्नी रामरतन मंगलवार की शाम कहीं गईं थीं। तकली देवी बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरविंद गौतम की मां थीं। चौकिया मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

 बाइक के टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। हादसे में उनके मौत की खबर फै लते ही गांव और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लिर फै ल गई।
विज्ञापन



 वहीं एक दूसरे हादसे में नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर बुधवार की सुबह ट्रक की जद में आने से एक अज्ञात अधेड़ की मौके हो गई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। व्यक्ति कहां का रहने वाला है ? कहां जा रहा था ? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को उसके पास से कोई कागजात अथवा मोबाइल नंबर तक भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि उसकी पहचान के लिए पुलिस ने घंटों प्रयास किया, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed