फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rising water level of suryu, people fearing flood

72 घंटे से प्रतिघंटे आधा सेमी की रफ्तार से बढ़ रही सरयू

Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rising water level of suryu, people fearing flood
बेल्थरारोड क्षेत्र के कोइली मोहान ताल के तटवर्ती क्षेत्रों का नाव से निरीक्षण करते छट्ठू राम। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। सरयू का जलस्तर 72 घंटे से बढ़ रहा है। आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोग फिर बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं। सरयू का जलस्तर खतरे के लाल निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचने को आतुर है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम जलस्तर 64.740 मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि खतरे का निशान 64.010 मीटर है। खतरे के निशान से जलस्तर 73 सेंटीमीटर अधिक है। नदी का पानी बढ़ाव पर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा वृद्धि की संभावना जताई है। इससे अतरौल, इन्दौली, मिलिकान, बुद्धिपुर, चैनपुर गुलौरा, शाहपुर अफगा, हल्दीरामपुर, चन्दाडीह, कोइली मुहान ताल से जुड़े कई गांव, खैरा, तुर्तीपार, मधुबनी, अटवा, इंदिरा नगर, मुजौना, बेल्थराबाजार, सहियां गांव में जलभराव से फसल चौपट हो गयी है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। पशुपालक पानी के बढ़ने से पशुओं के चारे के लिए परेशान हैं और पशुओं को लेकर टीएस बंधे तथा सड़कों पर आ गए हैं।
विज्ञापन

गांवों में पानी घुस जाने से खोप में रखे पशुओं का भूसा भींग कर खराब हो गया है। किसानों का कहना है कि बाढ़ से धान की फसल तो चौपट हो गयी है, कहीं ताल से जुड़े खेतों में पानी जमे रहने के चलते दूसरी फसल भी न चौपट हो जाय। इस बीच जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के होश उड़ गए हैं। लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी के तेवर उग्र हो जाने से तटवर्ती लोगों में खलबली मच गई है। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed