फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rising demand for Rakhis ranging from fancy to traditional, prices vary from 20 to 300.

Ballia News: फैंसी से लेकर पारंपरिक राखियों की बढ़ी मांग, 20 से 300 रुपये है दाम

Thu, 27 Aug 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rising demand for Rakhis ranging from fancy to traditional, prices vary from 20 to 300.
नगर के शहीद पार्क चौक में रक्षाबंधन पर्व के लिए रा​खियों की खरीदारी करती युवतियां और महिलाएं। स
बलिया। रक्षाबंधन में अब मात्र एक दिन बचे हुए है। ऐसे में शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। दुकानों पर फैंसी और डिजाइनर राखियों की चमक देखते ही बन रही है। राखियां 20 से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पर्व की तैयारियों के बीच राखियों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। युवतियां और महिलाएं अपनी पसंद की राखियां खरीदती नजर आ रही हैं। अब जिले में त्योहार का उत्साह दिखाई देने लगा है। शहर के शहीद पार्क चौक, मीना बाजार, कासिम बाजार, रामपुर उदयभान समेत तमाम चौराहों पर दुकानों पर सजी राखियों को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ने लगा है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। युवतियों और महिलाओं में फैंसी, मोती, स्टोन और डिजाइनर राखियों
विज्ञापन

अधिक पसंद कर रही हैं। पारंपरिक धागों वाली राखियाें की डिमांड बढ़ती जा रही है। फुटकर दुकानदार पप्पू, सनोज व विकास ने बताया कि इस बार फैंसी राखियों की मांग अधिक है। मांग को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियों का पर्याप्त स्टॉक आया है। दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि अब दो दिन समय बचा हुआ है। ऐसे में लोग खरीदारी के लिए आने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन रखियों की मांग ज्यादा
पारंपरिक राखियां: रुद्राक्ष, चंदन, मौली और रेशम के धागों से बनी सादी राखियों की मांग हमेशा की तरह सबसे ऊपर है।
फैंसी और डिजाइनर राखियां: कुंदन, पर्ल (मोती), अमेरिकन डायमंड और जरदोजी के काम वाली राखियों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
बच्चों की खास पसंद: स्पाइडर-मैन, छोटा भीम, लाइटिंग और म्यूजिकल टॉय राखियां बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं।
-----
मिठाई दुकानों की तैयारी हुई पूरी
रक्षाबंधन को लेकर मिठाई दुकानों में भी विशेष तैयारी की गयी है। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए मिठाइयों की अलग-अलग वैरायटी तैयार की है। लड्डू, पेड़ा, रसगुल्ला, काजू कतली समेत अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने मिठाइयों की आकर्षक पैकिंग भी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed