फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ring road to be built along Tons river, CC road construction started with one crore rupees

Ballia News: टोंस नदी किनारे बनेगा रिंग रोड, एक करोड़ से शुरू हुआ सीसी सड़क निर्माण

Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ring road to be built along Tons river, CC road construction started with one crore rupees
चितबड़ागांव। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। टोंस नदी के किनारे बहुप्रतीक्षित रिंग रोड निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सीसी सड़क से नगर पंचायत के कई वार्डों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित चितेश्वर नगर, गांधी नगर, अब्दुल कलाम नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर सहित आसपास के मोहल्लों के लोग लंबे समय से टोंस नदी के किनारे सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बताया कि रोड़ के मजबूती के लिए दोनों तरफ़ बाउंड्री वॉल का निर्माण कराकर मजबूती का ध्यान रखा गया है, जिससे बाद के दिनों में भी लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि नगर क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी। लोगों का मानना है कि सड़क बनने के बाद नदी किनारे बसे मोहल्लों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed