फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reward of 25,000 announced for the accused in a murder case.

Ballia News: हत्या के मामले में आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 17 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25,000 announced for the accused in a murder case.
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने वांछित आरोपी देवेन्द्र निवासी असनवार के खिलाफ पुरस्कार राशि घोषित की है। थानाध्यक्ष हितेश सिंह ने बताया कि गड़वार थाने में हत्या समेत अन्य गंभीर मामले में देवेन्द्र उपाध्याय वांछित है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अब तक न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया है। एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी के संबंध में सही सूचना देने या उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed