फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reward announced on 15 wanted accused including Narhi case accused

Ballia News: नरही कांड के आरोपियों सहित वांछित 15 आरोपियों पर इनाम घोषित

Thu, 29 Aug 2024 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Reward announced on 15 wanted accused including Narhi case accused
फरार चल रहे विभिन्न मुकदमों में वांछित 15 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसमें नरही वसूली कांड में वांछित तत्कालीन कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज सहित छह आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया उनमें पारस बिंद, विरेन्द्र बिंद और धर्मेंद्र बिंद निवासी ककरघट्टा थाना मनियर शामिल हैं। आबकारी अधिनियम में वांछित संजू कुमार सिंह निवासी कबीर पार बगरा थाना मांझी जिला छपरा बिहार, गोलू यादव निवासी उदयी छपरा थाना बैरिया, अभिषेक यादव निवासी खखन का डेरा थाना खवासपुर जिला भोजपुर आरा बिहार पर भी इनाम घोषित हुई है।
विज्ञापन


नरही वसूली कांड में फरार टनमन उर्फ चन्दन निवासी सारिमपुर हनुमानघाट बक्सर बिहार, तत्कालीन चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राजेश कुमार प्रभाकर, सिपाही दीपक कुमार मिश्र थाना नरही, संजय यादव निवासी भरौली खास नरही, अमित बिंद निवासी उजियार, गोलू राय उर्फ प्रवीण कुमार निवासी भरौली शामिल है। एक अन्य मुकदमे में नर सिंह निवासी साठ का डेरा थाना नरही, सुखारी निवासी साठ का डेरा थाना नरही, धुरान साहनी निवासी सरवनपुर थाना नरही पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed