{"_id":"690a3383169ea4b10e0189ae","slug":"revision-campaign-started-calculation-forms-distributed-ballia-news-c-190-1-bal1001-151445-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुनरीक्षण अभियान की हुई शुरुआत, गणना फॉर्म बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुनरीक्षण अभियान की हुई शुरुआत, गणना फॉर्म बांटे
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों में वितरित किया गया मतदाता गणना फ
सिकंदरपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान की मंगलवार को तहसील सिकंदरपुर में औपचारिक शुरुआत हुई।
उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) सुनील कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक की गई। इसमें एसडीएम सुनील कुमार ने सभी बीएलओ को मतदाता गणना प्रपत्र वितरित किया। उन्हें पुनरीक्षण कार्य से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रत्येक बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करना है। मतदाताओं से जानकारी लेकर उसे निर्धारित प्रारूप में भरना है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को यह फॉर्म दो प्रतियों में भरना होगा, जिनमें से एक प्रति बीएलओ को वापस देनी है, जबकि दूसरी प्रति मतदाता अपने पास रखेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता को किसी प्रकार का प्रमाणपत्र या दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नहीं है।
ग्राम सभा दुगोली भाग संख्या 125 में एसडीएम सुनील कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बीएलओ अभिषेक श्रीवास्तव के साथ मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए और उन्हें प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सक्रियता से इस कार्य में सहयोग करें ताकि सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि सभी एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी तरह संपन्न हो।