फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revatipur trophies after defeating Sonpa

रेवतीपुर ने सोनपा को हराकर ट्राफी किया अपने नाम

Tue, 02 Feb 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Revatipur trophies after defeating Sonpa
नरही। जय बाबू राय बाबा फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को रेवतीपुर गाजीपुर व सोनपा बिहार के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में रेवतीपुर ने सोनपा को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनपा के बेबो व मैन ऑफ द सीरीज रेवतीपुर के वसीम को दिया गया। बेस्ट कीपर का पुरस्कार लक्की के नाम रहा।
विज्ञापन

फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच नवयुवक संघ रेवती गाजीपुर व जय मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब सोनपा बिहार के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के 11 वें मिनट में रेवतीपुर के खिलाड़ी टीपू ने एक गोल करने में सफलता प्राप्त की। दोनों टीमों के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। लेकिन सोनपा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी इस प्रकार रेवतीपुर की टीम 1-0 से विजयी रही और खिताब अपने नाम कर लिया। हजारों की संख्या में जुटे फुटबाल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते रहे। निर्णायक की भूमिका में वीरेंद्र सिंह बैजनाथ, रजत राय रहे। संचालक जितेंद्र नाथ राय, मिथिलेश राय रहे। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री तिवारी ने कहा कि नरही खेल मैदान को स्टेडियम बनाने में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही है जिसको जल्द ही दूर कर स्टेडियम बनाने के काम को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, फाइनल मैच शुरू होने के पहले कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही के एनसीसी कैडेटों द्वारा खेल मैदान में परेड किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर डॉ जनार्दन राय, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, वंश नारायण राय, राजेश सिंह, केएन उपाध्याय, लक्ष्मी राय, संपन्न राय, थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र, राकेश सिंह, बब्बल राय, अनूप राय, दाऊ तिवारी, दीपू राय, अमर देव राय, शिव कुमार राय, अनंत प्रसाद राय, झूलन पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed