फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reunited the child with the family on Chhath Puja

छठ पूजा पर बिछड़े बालक को परिजनों से मिलाया

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Reunited the child with the family on Chhath Puja
छठ पूजा पर परिजनों से बिछड़े सात वर्षीय मानसिक रूप बीमार बालक को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया। बिछड़े बालक को परिवारीजन काफी देर से खोजबीन कर रहे थे। पुलिस चौकी में बच्चा मिलने की जानकारी मिलने पर बालक के पिता पहुंचे। चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बच्चे को सुपुर्द किया।
विज्ञापन

नगर के इमिलिया रोड निवासी अर्जुन अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए बिठुआ मार्ग स्थित सरोवर गए हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बालक आदित्य परिवार से बिछड़ कर इधर-उधर घूमने लगा। बालक बस स्टेशन रोड स्थित मस्जिद के पास पहुंच गया। उसी समय कुछ लोगों ने बालक को अकेला घूमते देखा तो उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों के नहीं मिलने पर लोगों ने बालक को पुलिस चौकी पहुंचा कर प्रभारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। किसी बालक के पुलिस चौकी में मौजूद होने की खबर सुन बालक के पिता अर्जुन पुलिस चौकी पहुंचे, जहां बालक अपने पिता को देख उनके गले से लिपट कर रोने लगा। चौकी प्रभारी ने पिता को एहतियात बरतने की हिदायत देते हुए बालक को सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने से परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed