फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Retired teacher's murderer remains out of reach of police

Ballia News: रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 01 Oct 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher's murderer remains out of reach of police
सदर कोतवाली के परमंदापुर गांव में रिटायर्ड शिक्षिका बीना श्रीवास्तव के हत्यारोपी का एक पखवाड़े बाद भी पता नहीं लग सका। पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अब तक दर्जनों लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उसके बावजूद भी आरोपी पकड़ से दूर हैं। घटना के खुलासे के लिए एसपी एस आनंद ने क्राइम ब्रांच, स्वॉट सर्विलांस व तेज तर्रार इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम गठित की है। वह भी हत्याकांड का सही कारणों का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

बीना श्रीवास्तव की बरखी कार्यक्रम होने के बाद दोनों बेटे परिवार सहित वापस ड्यटी पर एक दो दिन में चले जाएंगे। मां की हत्या का खुलासा नहीं होने से परिजन हताश हैं। इंस्पेक्टर पुत्र अनूप श्रीवास्तव ने अपने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 15 सितंबर की शाम सात बजे के करीब अज्ञात बदमाशोें ने घर में अकेली रहने वाली बीना श्रीवास्तव के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया। उनके शव को घसीट कर बरामदे के भीतर वाले कमरे में छोड़ दिए। बदमाश शरीर पर पहने गहने व मोबाइल लेकर भाग गए। घर के अन्य किसी सामान को हाथ नहीं लगाया, जो पुलिस के सामने बड़ा सवाल है। घर में सीसीटीवी कैमरे न होने से आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। कानपुर में तैनात इंस्पेक्टर पुत्र अनूप ने बात करने को फोन किया, बात नहीं होने पर कुछ देर बाद बगल के एक युवक को भेजा तो सभी को घटना की जानकारी हुई। इस बाबत सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है, मुख्य आरोपी जल्द पुलिस पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed