फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Retired deficiencies locked down due to pension payment

पेंशन भुगतान को लेकर सेवानिवृत्त कमियों ने की तालाबंदी

Tue, 12 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Retired deficiencies locked down due to pension payment
दो माह से बकाया पेंशन के भुगतान को लेकर मंगलवार को करीब 115 सेवानिवृत्त नपा कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नपा कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल रहा। दोपहर बाद करीब1.30 बजे मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पेंशनरों से मोहल्लत देने की मांग कि, जिस पर सेवानिवृत्त कर्मचारी भड़क उठे। इस दौरान ईओ और पेंशनरों के बीच जमकर जुबानी जंग हुई। मामला बिगड़ता देख ईओ भुगतान की हामी तो भरी, लेकिन कार्यालय में तालाबंदी को अड़चन बताया। इसके बाद पेंशनरों ने अकाउंटेंट का कार्य देख रहे राघव मिश्रा, बड़ेबाबू रविंद्र सिंह और ईओ को अंदर जाने दिया। ईओ ने बताया कि पेंशनरों के सभी देयकों का भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद तालाबंदी समाप्त हो गई है। तालाबंदी करने वालों में संगठन के महामंत्री भारतभूषण मिश्र, केदार नाथ मिश्र, हरिनारायण पांडेय, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप वर्मा, बच्चन वर्मा,जवाहर सिंह, नारायण प्रसाद गुप्ता, सुदामा पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed