फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Result for the student walked outdoors

रिजल्ट के लिए छात्र उतरे सड़क पर

Mon, 06 Apr 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 06 Apr 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Result for the student walked outdoors
एमए के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट न आने से एससी कालेज के छात्रा सोमवार को सड़क पर उतर आए। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज के पास चौराहे पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी विषय के एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक नहीं आने से छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कालेज के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि एमए प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है और जुलाई में ही द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। जब तक रिजल्ट नहीं आता, अगले सेमेस्टर में दाखिला संभव नहीं है।
विज्ञापन


इसी बीच छात्रों को अपना पाठ्यक्रम भी पूरा करना होता है। छात्रनेताओं ने आरोप लगाया कि विद्यापीठ में धांधली हो रही है। कहा कि सत्र 2014 में भी जिन छात्र-छात्राओं ने बीए प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षा दी थी, उनका रिजल्ट भी अनुपस्थित दिखाकर मार्कशीट अधूरा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छात्र सुधरवाने के लिए विद्यापीठ पहुंचते हैं तो उनसे मनमाना रुपये मांगा जाता है। इस प्रकार का रवैया यदि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनाता है तो ठीक नहीं है। छात्रनेताओं ने अविलंब रिजल्ट घोषित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो जिलाधिकारी के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक मामला ले जाएंगे।


इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद राय, अरविंद चौबे, शैलेंद्र मिश्र, अवनीश शुक्ल, शशिभूषण मिश्र, अनूप चौबे, अंजनी लाल चौबे, मनोज पांडेय, सोनू शुक्ल, सुधीर ओझा, विकास पांडेय, मनीष चौरसिया, राहुल पाठक, राजा पाठक, सुरेश यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed