फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Republic Day was celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Mon, 27 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with great enthusiasm
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में तिरंगा लहराती स्कूल की छात्राएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। गणतंत्र दिवस पर रविवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने झंडारोहण किया। उन्होंने कबूतर और गुब्बारे छोड़े। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सेनानियों, पेंशनर्स और दिवंगत सैनिक की पत्नियों को नकद, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में बलिया का योगदान अहम रहा है। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय, पंडित राम, लाल बहादुर, रामरखा गौड़, सहदेव नारायण चौधरी, श्रीमती एतराजी देवी, परशुराम राय व रंग सिंह समेत 10 सेनानियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट परेड के लिए टोली नंबर वन के कमांडर अबुशाद अहमद को प्रथम, टोली नंबर छह के कमांडर प्रज्ञा सिंह को द्वितीय तथा टोली नंबर चार के कमांडर अजय कुमार यादव को तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्यासी स्थित स्वामी विवेकानंद, प्राथमिक विद्यालय नंदपुर हल्दी, डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर, सेंट जेवियर्स धरहरा, द होराइजन विद्यालय को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला जज गजेंद्र कुमार, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, सीओ सदर चंद्रकेश सिंह, सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह, सीओ बांसडीह दीपचंद्र, सीओ रसड़ा केपी सिंह, शहर कोतवाल विपिन सिंह, फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय, आरआई अरूण कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, जिला कारागार में ध्वजारोहण जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने किया। इसके बाद बंदियों और बंदीरक्षकों में मिठाई बांटी गई। जेल प्रशासन ने इन व्हीलर क्लब टीम को जेल प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
14 टीमों ने किया मार्च पास्ट
बलिया। पुलिस परेड ग्राउंड में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक मो. अबुुशाद अहमद, दूसरी टोली का उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह, तीसरी टोली का उप निरीक्षक बरूण कुमार राकेश, चौथी टोली का उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, पांचवीं टोली का उप निरीक्षक सूर्यपाल, छठवीं टोली का उप निरीक्षक प्रज्ञा सिंह, सातवीं टोली का उप निरीक्षक सरफराज खां, आठवीं टोली का उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने नेतृत्व किया। जबकि नौवीं टोली विधि विज्ञान प्रयोशाला का नेतृत्व राजबहादुर, दसवीं टोली डायल 112 का नेतृत्व इंद्रजीत, 11वीं टोली दंगा नियंत्रण का उप निरीक्षक मिथिलेश सिंह, 12वीं टोली का अग्निशमन अग्निशमन अधिकारी हरिदास यादव, 13वीं टोली पुलिस बैंड पार्टी का नेतृत्व अनूप अंसारी तथा 14वीं टोली का संपूर्ण परेड का नेतृत्व विरेश सिंह ने नेतृत्व किया। वहीं कमेंट्री गाईड प्रथम कमांडर के रूप में क्षेत्राधिकारी लाइन चंद्रकेश सिंह, द्वितीय कमांडर के रूप में प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, तृतीय कमांडर के रूप में लाइन मेजर विरेश कुमार सिंह तथा उप निरीक्षक पतिराम यादव रहे।

कानून व्यवस्था के लिए यह हुए सम्मानित
बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रीहरि प्रताप शाही ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय, शहर कोतवाल विपिन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उभांव योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर बालमुकुंद मिश्र, प्रभारी निरीक्षक पकड़ह योगेश यादव, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह राजेश कुमार सिंह, पीआरओ एसपी विवेक पांडेय, यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसओजी प्रभारी राजकुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एसओजी के उप निरीक्षक संजय सरोज, एसओजी हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव के साथ ही एसओजी के आरक्षी अतुल सिंह, अनूप सिंह, जसवीर सिंह, वेदप्रकाश दुबे, विजय राय, अनिल पटेल तथा सर्विलांस के आरक्षी राकेश यादव, शशिप्रताप सिंह, रोहित यादव और फेफना के हेड कांस्टेबल सुरेेश प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आईजीआरएस के प्रभारी सुनील सिंह, आरक्षी धमेंद्र कुमार सिंह, रोहित कुमार यादव, राजकुमार वर्मा तथा मानीटरिंग सेल के उप निरीक्षक सुरेेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद और हेड पेशी के हेड कांस्टेबल स्वामी नाथ तिवारी व खेजुरी थाना के आरक्षी रत्नाकर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed