{"_id":"60b269728ebc3eb6015ed1ec","slug":"repair-of-sunken-approach-of-jayaprabha-setu-started-ballia-news-vns591980420","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयप्रभा सेतु के धंसे एप्रोच का मरम्मत शुरु, एनएचएआई के अधिकारी व ठेकेदार जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयप्रभा सेतु के धंसे एप्रोच का मरम्मत शुरु, एनएचएआई के अधिकारी व ठेकेदार जुटे
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। जयप्रभा सेतु के धंसे एप्रोच के मरम्मत का कार्य एनएचएआई के इंजीनियरों की देखरेख में शनिवार को शुरू हो गया। शुक्रवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने इसको लेकर अधिकारियों व ठेकेदार को पानी में पैदल चलवाया था। विधायक के दबाव पर शनिवार को एप्रोच मरम्मत का काम शुरू हो गया लेकिन उसे बलुई मिट्टी से भरवाया जा रहा है।
सेतु पर नदी में पानी गिरने के लिए बनी पाइपों को अच्छी तरह साफ नहीं किया गया तो बारिश होने पर पुन: एप्रोच की स्थिति खराब हो सकती है। एनएचएआई के इंजीनियरों की देखरेख में क्रेन जेसीबी, लोडर व डंपर के सहारे टूटी सड़क को मिट्टी व कंकड़ आदि डालकर समतल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो शाम तक आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। हालांकि अभी भी रुक-रुक बारिश से कार्य में बाधा भी हो रही है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के चलते लगभग जयप्रभा सेतु होकर आने-जाने वाले सैकड़ों ट्रकें फंसी हैं। ट्रक चालक महेंद्र यादव, धनु सिंह,परशुराम गौतम, वीर यादव, शत्रुघ्न यादव, मुहहमद गुड्डू अंसारी ने बताया कि हमलोगों की ट्रकों पर कच्चा माल लदा हुआ है जिसके खराब होने का खतरा है। इस बीच सड़क मरम्मत कार्य के बावजूद छोटे वाहनों को धीरे-धीरे पार कराया जा रहा है। जिससे सब्जी व दूध आदि की सप्लाई पर असर नहीं पड़ा है।
पाइप जाम होने का पड़ रहा असर
जयप्रकाश नगर। मांझी रेल लाइन के निर्माण कार्य हेतु प्रतिदिन डंपर की सहायता से मिट्टी की ढुलाई की जाती है। मिट्टी ढुलाई के दौरान जयप्रभा सेतु पर गिरकर काफी मात्रा में मिट्टी जमा हो गई है। मिट्टी जमा होने के कारण पुल का पानी निकासी के लिए लगी पाइपें जाम हो गई हैं। लगातार हो रही बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण पुल का पानी एप्रोच मार्ग पर गिरता है। इसी वजह से आए दिन एप्रोच का किनारा ध्वस्त होकर आवागमन को प्रभावित करता है।