फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Repair of overbridge stopped the speed, traffic jam in the city for two hours

Ballia News: ओवरब्रिज की मरम्मत ने रोकी रफ्तार, शहर में दो घंटे लगा जाम

Fri, 07 Mar 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Repair of overbridge stopped the speed, traffic jam in the city for two hours
बलिया। शहर में ओवरब्रिज की मरम्मत व सड़क पर रोडवेज बसों के संचालन से जाम की समस्या विकट हो गई है। बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से ओवरब्रिज पर लोड बढ़ गया। इससे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सुबह व दोपहर में करीब दो घंटे तक जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतर लग गई।
विज्ञापन

ओवरब्रिज की मरम्मत होेने के कारण कुछ देर के अंतराल पर दोनों लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा था। सुरक्षाकर्मियों को दरकिनार कर ई-रिक्शा व बाइक चालकों की मनमानी के कारण जाम लग गया।
विज्ञापन

यातायात व पीआरडी जवानों ने मशक्कत कर आवागमन को सुचारू किया। जाम की हालत देख संबंधित चौकी पर तैनात सभी जवान पहुंचकर जाम को छुड़ाने में लग गए। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर बसों के आवागमन पर फिर से स्टेशन रोड़, चित्तू पांडेय- टीडी काॅलेज, काजीपुरा मार्ग, जगदीशपुर चौराहा जाम की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्टकट वाहन निकालने को लेकर ट्रैफिक व पीआरडी जवानों संग वाहन चालकों की बहस होती रही। सुबह व दोपहर में करीब दो घंटे तक जाम के हालत बने रहे। जाम की चपेट में मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्ले की गलियां तक रही, जिससे बाइक व ई-रिक्शा तक नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed