फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Renovation will be done with Rs 87.29 lakh

Ballia News: 87.29 लाख से होगा जीर्णोद्धार

Tue, 02 Jul 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Renovation will be done with Rs 87.29 lakh
इंदरपुर। जर्जर हो चुके इंदरपुर स्थित निरीक्षण भवन व जिलेदारी द्वितीय कार्यालय का जीर्णोद्धार 87.29 रुपये से किया जाएगा। शासन स्तर से इस परियोजना को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 31.50 लाख रुपये परियोजना के कार्यों पर औपचारिक रुप से खर्च किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी प्रदेश शासन के विशेष सचिव कुलदीप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता, विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजे गए पत्र में दी है। प्रमुख सचिव ने पत्र में कहा है कि परियोजना पर सक्षम स्तर की तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्रदान कर ली जाए तथा इसके बाद ही कार्य प्रारंभ किया जाए। परियोजना का कार्य समय से करना सुनिश्चित किया जाए। प्रस्तावित कार्यों की डुप्लीकेसी रोकने के लिए परियोजना की स्वीकृति से पूर्व प्रशासकीय विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि यह कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना, कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन


कोट...

इंदरपुर स्थित निरीक्षण भवन व जिलेदारी द्वितीय कार्यालय का जीर्णोद्धार 87.29 लाख से किया जाएगा। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। शीघ्र ही प्रक्रियाओं को पूरा कर कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता,सिंचाई विभाग, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed