{"_id":"286d3f343d2843c101a8450072f42d5e","slug":"removed-flag-procession-mhowiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाला गया महावीरी झंडा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाला गया महावीरी झंडा जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवानगर। श्री बजरंग हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में शनिवार की शाम सिवानकला में इस वर्ष भी महावीर जयंती के अवसर पर महावीरी झंडा जुलूस मां काली मंदिर से निकाला गया। गाजे-बाजे और विभिन्न झांकियों के साथ जुलूस में शामिल लोगों ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
महावीर जयंती के अवसर पर श्री बजरंग हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में महावीरी जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रीराम, शंकर, हनुमान और अन्य झांकियां निकाली गई। जुलूस के दौरान गाजे-बाजे के साथ युवक डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। जुलूस मां काली के मंदिर से निकल कर गांव का भ्रमण करते मंदिर प्रांगण पर पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, अरविंद कु मार राय, सुनील लाल गुप्ता, रामप्रवेश चौहान, प्रमोद गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा, डा. उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन