फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Remembering the Mahatma

याद किए गए महात्मा गांधी

Fri, 30 Jan 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 30 Jan 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Remembering the Mahatma
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के शिविर कार्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता विश्वनाथ चौधरी तार बाबू ने कहा कि गांधी जी का राजनीतिक जीवन दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ था। जहां का शासक भी भारतीय शासक ही था, यानी दोनों जगह अंग्रेजी शासन था। जहां मूल निवासियों का कोई विशेष अधिकार नहीं था।
विज्ञापन


वहां से लौटने के बाद भारतवासियों की दुर्दशा देखकर बहुत द्रवित हुए। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद एक वक्त भोजन करना और धोती पहनना शुरू कर दिया।  भयभीत भारतीयों में साहस का इतना संचार किया कि पुलिस से देश की जनता निर्भय हो गई और इसी का परिणाम रहा कि अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। विष्णुकांत चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने महिला एवं दलित उत्थान के साथ ही समाज के हर पहलू पर अपने चिंतन में विकास की अवधारणा की चर्चा की। राजेंद्र पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आज देश की रगरग में जिंदा है। अमावस यादव, बब्बन सिंह, सुशील यादव, हेमंत सिंह, अमर देव, जयराम ठाकुर, सूरज शमदर्शी, अब्दुल कैश तारविद आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


रतसर संवाददाता के अनुसार: सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी जी ने कुष्ट रोगियों की सेवा और कर्तव्य परायणता का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया। यह बात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर में आयोजित विकलांग मरीजों को चप्पल एवं अन्य सामग्री वितरण के मौके पर चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र गुप्ता ने कही। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शशि कुमार ने गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सच्चिदानंद त्रिपाठी, धनेश पांडेय, शिवजी यादव, आरपी शर्मा, संजय सिंह, केसी गोस्वामीआदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. सुरेंद्र गुप्त और संचालन धनेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह संवाददाता के मुताबिक कसबा स्थित नई बाजार में स्थित स्थापित गांधी की प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने माला-पुष्प चढ़ाकर शहादत दिवस मनाया। प्रतुल कुमार ओझा, अवनीश पांडेय, शमसुल हक अंसारी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed