फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief material distributed among 225 poor families

225 गरीब परिवारों में बांटी राहत सामग्री

Sun, 17 May 2020 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Relief material distributed among 225 poor families
नगर के आर्य समाज रोड में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करते रौनियार वैश्य परिवार बैजना? - फोटो : BALLIA
बलिया। रौनियार वैश्य परिवार के तत्वाधान में रविवार को आर्यसमाज रोड में 225 गरीब परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसका आयोजन बैजनाथ रौनियार (भूटान वाले) की पहल पर किया गया। राहत साग्री में रसोई से संबंधित करीब चौदह वस्तुओं को पैक करके वितरित किया। इस दौरान बैजनाथ रौनियार ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय जागरूकता के साथ-साथ स्वयं का बचाव है। कहा कि लॉकडाउन के कारण बंद हुए रोजगार के कारण दिहाड़ी मजदूरों के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में जरुरतमंदो के लिए उनका दरवाजा खुला है। इसके उपरांत जिले के प्रमुख समाचार पत्रों के पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों का संग्रह कर उसे आमजन जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। सरकार को चाहिए कि उनके परिवार वालों के लिये कुछ विशेष करना चाहियें, ताकि उनका हौसला बुलंद रहे। इस अवसर पर पटरी संघ के अशोक गुप्ता, आकाश पटेल बिट्टू के अलावा लखनलाल गुप्त, अमरनाथ रौनियार, अनन्त कुमार, जयप्रकाश, भोलाजी रौनियार, अशोक जी रौनियार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed