फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief from running of Delhi-Patna special train

Ballia News: दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन चलने से राहत

Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Relief from running of Delhi-Patna special train
बलिया। दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई 04090 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन रविवार की सुबह पहले दिन 1.10 घंटे विलंब से बलिया स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से करीब 124 से अधिक यात्री पहले दिन छपरा व पटना के लिए बलिया से रवाना हुए।
विज्ञापन

छपरा, पटना में नौकरीपेशा व व्यापारियों को विशेष ट्रेन के संचालन से काफी सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन 20 नवंबर तक 105 फेरे में चलेगी। आनंद विहार से पटना के लिए प्रतिदिन 02.25 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 09.35 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं, वाराणसी से दोपहर 03.20 बजे, गाजीपुर सिटी से पांच बजे, बलिया स्टेशन पर शाम छह से प्रस्थान कर सहतवार, सुरेमनपुर, छपरा पाटलिपुत्र होते हुए 11 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 04089 विशेष गाड़ी पटना जं. से प्रतिदिन शाम 06.20 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र से छपरा से 09.10 बजे, सुरेमनपुर, सहतवार से बलिया स्टेशन पर रात 10.35 बजे पहुंचेगी, जहां से गाजीपुर से दूसरे दिन वाराणसी जं. भोर में 01.55 बजे, प्रयागराज जं. 04.40 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 07.50 बजे पहुंचकर आनन्द विहार 14.50 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed